About Product
परिवहन की कहानी परिवहन के साधनों का विकास मानव के धैर्य, साहस, शौर्य और पराक्रम की यशोगाथा है। पहिए की खोज यातायात के इतिहास का प्रथम अध्याय है, जो आज भी समूचे परिवहन-तंत्र की धुरी है। पहिए की खोज से लेकर साइकिल, मोटर, रेल, जलयान, वायुयान, रॉकेट, जेट और होवर क्राफ्ट से होते हुए आज का परिवहन शटलों के युग में प्रवेश कर चुका है। नए से नए और अत्यंत तेज रफ्तारवाले वाहनों की हमारी खोज-यात्रा आज भी जारी है। नित नया पाने की ललक में मानव को कदाचित् ही विश्रांति मिले। वस्तुत: ‘परिवहन की कहानी’ जल, थल और नभ के परिवहन साधनों के विकास की रोचक यात्रा का इतिवृत्त है। पुस्तक अपने आप में परिवहन का एक लघु-विश्वकोश है। निश्चय ही यह ग्रंथ पाठकों के लिए रोचक, रोमांचक, जानकारीप्रद एवं संग्रहणीय होगा।
Tags:
Stories;