About Product
महाभारत की रचना संस्कृत भाषा में हुई है। इसमें लगभग एक लाख श्लोक हैं। इसकी मुख्य कथा कुरूवंश के राजकुमारों की आपसी दुश्मनी के बारे में है, जिसका परिणाम होता है भयंकार युद्ध। यह युद्ध उत्तर भारत में कुरुक्षेत्र के मैदान में हुआ था। इस युद्ध में भाई-भाई, चाचा-भतीजे आपस में लड़कर एक-दूसरे का नामोनिशान तक मिटा डालते हैं। विजयी पक्ष के पास अपने प्रियजनों की मृत्यु पर आँसू बहाने के सिवा और कोई उपाय नहीं रह जाता। व्यासजी इस बात को मान गए। व्यासजी बोलते गए और गणेशजी बिना रुके लिखते गए। व्यासजी ने महाभारत के बहुत से पात्रों में अलौकिक शक्ति दिखाई है, फिर भी उन सभी का आचार-व्यवहार बिल्कुल मनुप्यों जैसा है। यही कारण है कि महाभारत को पढ़ने में हमारा मन रम जाता है।.
Tags:
History;
Religious;